हरियाणा में करंट लगने से युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम
आजमगढ़, सितम्बर 27 -- अजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी युवक की हरियाणा के बहादुरगढ़ की एक निजी कंपनी में काम के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई थी। रविवार को युवक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय विजय प्रताप यादव हरियाणा के बहादुरगढ़ सेक्टर-17 स्थित एक फुटवियर कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। परिजनो ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे कंपनी में कार्य करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह एंबुलेंस से शव बड़ागांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मचगया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.