फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद। हरियाणा में रबी सीजन के तहत गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। किसानों की सुविधा के लिए राज्यभर में 416 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा भंडारण निगम और  भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-खरीद पोर्टल को भी उन्नत किया गया है। मंडी में आने वाले वाहनों का पंजीकरण नंबर दर्ज कर फोटो ली जाएगी और बिना नंबर वाले वाहनों को प्रवेश पास जारी नहीं किया जाएगा।इसके अलावा मंडियों और खरीद केंद्रों को जि...