नई दिल्ली, अगस्त 18 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीएम श्री स्कूलों और मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सम्मानित किया। इन विद्यालयों को स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के विकास के लिए किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। पीएम श्री स्कूलों की श्रेणी में हिसार के पीएम श्री जीएसएसएस गंगवा ने पहला स्थान हासिल किया। गुरुग्राम के पीएम श्री जीएसएसएस चक्करपुर को दूसरा और रेवाड़ी के पीएम श्री जीएसएसएस पालहवास को तीसरा स्थान मिला। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में अंबाला के जीएमएसएसएसएस शाहजादपुर ने पहला स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र के जीएमएसएसएसएस बाबैन को दूसरा और जीएमएसएसएसएस हां...