गोड्डा, अगस्त 7 -- गोड्डा। 44वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गोड्डा के चयनित खिलाड़ी बुधवार को दिल्ली होते हुए हरियाणा के लिए रवाना हुए। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक हरियाणा में आयोजित होगी, जिसमें झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोड्डा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य में गोड्डा, रांची एवं जमशेदपुर में जोनल चयन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

चयन प्रक्रिया इन चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गोड्डा में आयोजित चयन प्रतियोगिता में गोड्डा के अलावा रांची, जमशेदपुर, बोकारो और गुमला के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद गोड्डा के दो खिलाड़ियों शिवम कुमार एवं प्रेम ...