हरियाणा में आईआरबी ने परेड में तीसरा स्थान पाया
देहरादून, अगस्त 16 -- देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के यमुनानगर में हुई राज्य स्तरीय परेड में देहरादून की इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) द्वितीय ने तृतीय स्थान पाया है। परेड में हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें सुरक्षा बलों की कुल 12 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया और सलामी दी। आईआरबी द्वितीय देहरादून की प्लाटून ने परेड के दौरान उच्च कोटि के अनुशासन, उत्कृष्ट टर्नआउट और शानदार कदमताल का परिचय दिया। जवानों के इस प्रभावशाली और सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत प्लाटून ने तृतीय स्थान अपने नाम किया। आईआरबी द्वितीय देहरादून की सेनानायक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने परेड करने वाली टीम को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Patna News: एसएसबी और एनसीसी को बेस्ट परेड का अवार्ड प्लाटून का नेतृत्व युद्धवीर ने किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.