रुद्रपुर, मई 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। छह दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और दमदार प्रदर्शन का परिचय दिया।

समापन समारोह समापन अवसर पर एपी स्पर्धाओं के व्यक्तिगत एवं टीम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में हरियाणा प्रथम, पंजाब द्वितीय और चंडीगढ़ तृतीय स्थान पर रहा। समारोह के दौरान जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने रंगारंग कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहा गया।

पदक विजेता कैडेट वुमेन्स एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा की अंचल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि ...