शामली, अप्रैल 17 -- चौसाना। यूपी-हरियाणा सीमा के बिडौली गांव मे स्थित पुल पर बुधवार की देररात्रि के बाद से जिले के किसानो का हरियाणा मे प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। किसान अपनी फसलो के साथ पुल पर लम्बी कतार मे खडे है। वही कुछ किसान अपनी फसल को लेकर वापस लौट आए है। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। पुल पर रात्रि से खडे किसान फसलो को बेंचने के लिये हरियाणा सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे है। ताकि अपनी अपनी फसलो को बेच सके। प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलो को खरीदने के लिए जगह जगह कुल 28 गेंहू क्रय केन्द्र स्थापित किए हुए है। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसान परेशान किसान अपनी फसलो को बेचने के लिए इन क्रय केंद्रो पर अपनी फसलो को लेकर पहुॅच भी रहे है लेकिन अव्यवस्था के कारण...