जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- हरियाणा के सेंट्रल फरीदाबाद पुलिस ने टेल्को में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ऋतिक सिंह परसुडीह के सरजामदा का रहने वाला है। फरीदाबाद से पुलिस की एक टीम बुधवार को जमशेदपुर पहुंची थी। हरियाणा पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से टाटा मोटर्स साउथ गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसके बाद गुरुवार देर रात आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...