संभल, फरवरी 27 -- नगर के सर्राफा व्यापारियों ने शुक्रवार को पुलिस उत्पीड़न के विरोध में बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारियों ने पहले दुकानें बंद कीं फिर नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। आक्रोशित व्यापारी सर्राफा बाजार में धरने पर बैठ गए। जमकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामला हरियाणा के गुरुग्राम में हुई चोरी की एक घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस वहां हुई चोरी के मामले में पकड़े गए रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैमरी निवासी आरोपी को लेकर बहजोई के एक सर्राफ की दुकान पर पहुंची। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना है कि बाहरी राज्यों की पुलिस ने यह ट्रेंड बना रखा है। आए दिन कभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.