गुड़गांव, सितम्बर 14 -- लीड -गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री -कहा, प्रदेश सरकार का निवेश और निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य -हरियाणा में 24 हजार 350 करोड़ का विदेशी निवेश उद्योग के लिए हुआ गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार को निवेश और निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य है। ऐसे में भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 10 क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां लागू की गई हैं। इसमें सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई, डेटा सेंटर, मेडिकल डिवाइस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रीबिजनेस और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का उद्बोधन नायब सिंह सैनी सोमवार को गुरुग्राम में उद्योग संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे रहे थे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य वर्ष 2...