गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष पद का सुमंत कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले अध्यक्ष संजीव कुमार धूपर की पदोन्नति के बाद पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सुमंत कुमार पंजाब नेशनल बैंक के डिजिटल बैंकिंग विभाग में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव प्राप्त है। प्रधान कार्यालय में रणनीतिक तथा प्रौद्योगिकी आधारित पहलों का नेतृत्व करने के साथ सुमंत कुमार ने क्षेत्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे बेंगलुरु में उप मंडल प्रमुख उदयपुर में मंडल प्रमुख तथा दुर्गापुर में आंचलिक प्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद अ...