नई दिल्ली, जुलाई 28 -- हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो को गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी- क्यूएए) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरो हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे हैं और उनके प्रशासनिक अनुभव से प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।गुणवत्ता निगरानी और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण का दायित्व विभिन्न सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों की निगरानी और मूल्यांकन करना है। प्राधिकरण का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर सुधा...