नई दिल्ली, अगस्त 18 -- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टॉफ इन सबबोर्डिनेट कोर्ट्स (S.S.S.C.) ने हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। हॉल टिकट 17 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया गया। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।कब जारी हुआ भर्ती नोटिस? हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती का नोटिस 22 मई 2026 को जारी किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 को शाम 4 बजे शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तारीख बाद में बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे कर दी गई थी। इस भर्ती के लिए 1 जनवरी 2026 को 18 से 42 वर्ष की आयु व...