चंडीगढ़, अक्टूबर 26 -- अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे हरियाणा के 50 युवकों को डिपोर्ट कर भारत भेजा गया है। सभी के हाथ और पैरों में हथकड़ी लगी हुई थी। हवाई जहाज शनिवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। वहां से हरियाणा के अलग-अलग जिलों की पुलिस इन युवकों को अपने साथ ले गई। यह सभी डंकी रूट से अमेरिका गए थे। इनमें सबसे ज्यादा कैथल जिले के 14 युवक हैं। इससे पहले फरवरी 2025 में कैथल के 12 युवक अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए थे। तीन नवंबर को भी अमेरिका से एक जहाज आएगा। कोई जमीन बेच तो कोई लोन ले कर गया थाजो युवक डिपोर्ट होकर आए हैं उनके पास सामान का एक-एक बैग ही था। इनको अमेरिका के कैंपों में रखा गया था। ज्यादातर युवक पनामा के जंगलों, निकारो, ग्वाटेमाला से होते हुए अमेरिका पहुंचे थे। कुछ युवक ऐसे थे जो पहले छोटे देशों में गए और वहां से डंकी के रास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.