फरीदाबाद, मई 20 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ट्रांसपोर्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से दिल्ली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई है। फल, सब्जियों से लेकर दूध तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से करीब 25 हजार ट्रक और भारी मालवाहक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे। ट्रांसपोर्टर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जाएगा。 यह भी पढ़ें- हड़ताल: हरियाणा के ट्रक दिल्ली नहीं जाएंगेदिल्ली सरकार की नीतियों पर नाराजगी ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार और परिवहन व...