मिर्जापुर, जुलाई 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को राजगीर जनता एक्सप्रेस की एसी कोच से यात्रियों का सामान चुराने वाले हरियाणा के सांसी गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल, आभूषण व नगदी बरामद हुआ। आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के बैग से गहने व नगदी चुराते थे। पकड़े गए चारों आरोपी हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी है। यह भी पढ़ें- Four suspects who stole passengers' luggage on trains have been detained.पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि राजगीर जनता एक्सप्रेस की एसी बोगी बी-2 में कुछ संदिग्ध बैठे हैं। जो वांछित हरियाणा के सांसी गैंग के सदस्य प्रतीत हो रहे हैं। सूचना पर ...