हरियाणा के सरपंचों ने रानीपोखरी पंचायत का विकास मॉडल देखा
रिषिकेष, मई 19 -- हरियाणा के करनाल जिले से सरपंच, पंच एवं अधिकारियों का 50 सदस्यीय दल रानीपोखरी न्याय पंचायत पहुंचा। दल के सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनका बारीकी से अवलोकन किया। मंगलवार को हरियाणा के 50 सरपंचों, पंच व अधिकारियों का दल रानीपोखरी पहुंचा। उन्होंने रानीपोखरी गांव में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, पंचायत भवन, सड़कों, जल प्रबंधन सहित अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को देखा। भ्रमण के उपरांत रानी पोखरी पंचायत घर में आयोजित बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार तथा पंचायत स्तर पर किए जा रहे नवाचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि पंचायत में सभी विकास कार्य जनसहभागिता और पारदर्शिता के साथ कराए जा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.