फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 17 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के हीरा सिंह नगला निवासी 35 वर्षीय दीपक राजपूत हरियाणा के पलवल में बीती 14 मई को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। रविवार सुबह 6.30 बजे एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। दीपक 14 मई की शाम पत्नी चांदनी और दो वर्षीय बेटे चन्दन के साथ हरियाणा जा रहे थे। रास्ते में पलवल के पास बस खड़ी थी, वह रोड क्रॉस करने लगे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। हालत बिगड़ती देख पत्नी एम्बुलेंस से अपने घर ले आई और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार सुबह दीपक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया दीपक के पिता अशोक राजपूत वर्ष 2006 से लापता हैं। दीपक की ससुराल रामपुर ढ़परपुर में है...