हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चूनाखान में ऑल इंडिया टेनिस संघ की ओर से मेंस ओपन एक लाख प्राइज मनी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। गुरुवार को एकल एवं युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गए।एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वंश बिष्ट ने सजल केसरवानी को 6-2, 6-3, चंद्रिल सूद ने चंद्र सिद्धार्थ को 6-4, 7-5, वंश नांदल ने लक्षित सूद को 6-2, 7-5, सार्थक गुलाटी ने अर्णव हर्ष को 6-2, 6-2 से पराजित किया। एकल सेमीफाइनल में दिल्ली के वंश बिष्ट ने यूपी के चंद्रिल सूद को 6-2, 7-6 (17-15) से हराया। जबकि हरियाणा के वंश नांदल ने पंजाब के सार्थक गुलाटी को 7-5, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के मोक्षक रेड्डी व चंद्र सिद्धार्थ ने हरियाणा के पिंगल चौधरी व पंजाब के राह...