बुलंदशहर, अप्रैल 27 -- ग्राम छपरावत रेलवे स्टेशन के पास हरियाणा के एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मिट्ठेपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित (35) पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है। सुमित हरियाणा के फरीदाबाद जिले की डबुआ कॉलोनी, थाना सारन का निवासी था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि सुमित फरीदाबाद से गुलावठी क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों और संबंधित थाना क्षेत्र को घटना की जानकारी दे दी है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.