लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। हरियाणा के बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं की हड़ताल का समर्थन करते हुए मंगलवार को यूपी के भी बिजलीकर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे। विद्युत कर्मचरी संयुक्त संघर्ष समिति ने इसका ऐलान किया है। कर्मचारी मंगलवार को भोजनावकाश के समय अपना विरोध जताएंगे।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हरियाणा में 11, 12 और 13 अगस्त को वहां के बिजली कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। उनके समर्थन में यूपी के बिजली कर्मचरी 11 को विरोध प्रदर्शन करके एकजुटता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि बिजली का निजीकरण रोकने और केंद्र सरकार के पास प्रस्तावित विद्युत संशोधन बिल पर बिजली कर्मचारियों का विरोध है। सार्वजनिक क्षेत्र के व्यापक निजीकरण की नीति को तत्काल रोका जाना चाहिए। बिजली, परिवहन, बैंक, बीमा, रेलवे सहित सार्वजनिक क्षेत्र क...