हिन्दुस्तान, मार्च 4 -- हरियाणा सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। परिवहन, औद्योगिक विकास, शहरी सुविधाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में नई योजनाएं शामिल की गई हैं। हरियाणा सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को जनभागीदारी पर आधारित बताते हुए तीन मंत्रियों विपुल गोयल, राजेश नागर और गौरव गौतम ने मंगलवार को अलग-अलग पत्रकार वार्ता में कहा कि यह विकास और विश्वास का दस्तावेज है। उन्होंने दावा किया कि 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के इस बजट में फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। मंत्रियों के अनुसार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी गई ...