नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें रात भर अस्पताल में भर्ती रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार सुबह उनके अलग अलग मेडिकल टेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे। फिलहाल अस्पताल में उनका परिवार उनके साथ है। कई दलों ने हुड्डा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और जल्दी ठीक होने की कामना की है। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का आया फोन और कन्हैया कुमार को लगी फटकार, पायलट-हुड्डा भी थे मौजूदहुड्डा ने खुद की जानकारी इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बत...