गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा की राजनीति के एक प्रमुख चेहरे और राज्य के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत का शनिवार शाम को निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश और विशेषकर गुरुग्राम के राजनीतिक व सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनका ईलाज भी चल रहा था। शनिवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। गोपीचंद गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर (उपाध्यक्ष) जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे थे। वह गुरुग्राम के एक कद्दावर नेता माने जाते थे और लंबे समय तक उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में उनके समर्थको...