फिरोजाबाद, जून 25 -- दक्षिण थाना पुलिस ने बुधवार रात अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार से हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिनकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि बिहार में शराब को दो तीन गुना अधिक दाम पर बेंचते हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि दो शराब तस्कार कार से माल गोदाम के पास से गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार रितेश वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी पोहिया महुआपारथाना बरहलगंज जिला गोरखपुर और जीशान पुत्र निशार निवासी सेनाकला थाना रिजोर जिला एटा को को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी ली तो डिग्गी और सीटों के नीचे बने बाक्स...