आगरा, जनवरी 28 -- हरियाणा के नूंह में हुई एक बड़ी डकैती के तार अब यूपी के कासगंज से जुड़ गए हैं। खबर है कि डकैती में लूटा गया भारी मात्रा में सोना और चांदी कासगंज के सराफा बाजार में बेचा गया है। इसी सिलसिले में हरियाणा पुलिस की टीम पिछले कई दिनों से कासगंज में डेरा डाले हुए है। पुलिस ने शहर के सहावर गेट इलाके के करन ज्वैलर्स के मालिक अन्ना सराफ से लंबी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि डकैती में करीब 55 किलो चांदी और दो किलो सोना लूटा गया था, जिसे यहां खपाने की बात सामने आई है। पुलिस अब गंजडुंडवारा के उस पति-पत्नी को तलाश रही है, जिनके जरिए यह सारा माल ज्वैलर्स तक पहुंचाया गया था। सरगना की गिरफ्तारी से खुला राज करोड़ों के जेवर यहां बेचे जाने की खबर से जिले के सराफा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, पुलिस जांच में औरैया के बदमाश यादराम का...