नई दिल्ली, अगस्त 6 -- हरियाणा के बेटी डॉ. महिमा यादव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और सूबे का नाम रोशन किया है। रेवाड़ी के कालका रोड स्थित विकास नगर की रहने वाली महिमा ने जर्मनी की एक सरकारी यूनिवर्सिटी से न सिर्फ गणित में पीएचडी पूरी की बल्कि इसके बाद उत्कृष्ट शोध और अकादमिक उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित एक्सीलेंट अवॉर्ड भी जीता। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरे रेवाड़ी और हरियाणा में खुशी का माहौल है।IIT रुड़की से एमएससी में जीता था गोल्ड मेडल विकास नगर निवासी एवं सूबेदार संजय यादव की पुत्री डॉ. महिमा ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल हासिल कर अपने टैलेंट से सबसे मुखातिब करा दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में...