बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार का दिन हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा की बालिका पहलवानों ने तीन स्वर्ण और बालकों ने एक रजत व एक कांस्य पदक अपने नाम किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक (आजमगढ़ मंडल) नवल किशोर तथा जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत की। पहला फाइनल मुकाबला बालिका 43 किग्रा भार वर्ग में खेला गया। इसमें हरियाणा की दीक्षा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की रोहिणी ने रजत तथा राजस्थान की संध्या विश्नोई व उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव ने कांस्य पदक जीता। 40 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की विकांक्षी में स्वर्ण, गुजरात की ब...