नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- - आईपीएस पूरन आत्महत्या मामले के बाद दो महीने के अवकाश पर भेजे गए थे शत्रुजीत चंडीगढ़, एजेसी। आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले के बाद अवकाश पर भेजे गए डीजीपी शत्रुजीत कपूर को हरियाणा सरकार ने पद से हटा दिया है। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी को शत्रुजीत को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं, ओ पी सिंह अगले आदेश तक कार्यवाहक डीजीपी बने रहेंगे। 2001 बैच एक आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार ने बीते सात अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में शत्रुजीत कपूर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में शत्रुजीत समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी का गठित की थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने 14 अक्तू...