फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद,। यातायात पुलिस ने साेमवार को सड़क सुरक्षा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के सहयोग किया गया। इस दौरान कार्यशाला में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र राज्य के 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया है। कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सड़क सुरक्षा निदेशक रामेंद्र प्रताप शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में सड़क सुरक्षा मित्र दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा...