पलवल, जून 19 -- पलवल की रहने वाली हरियाणवी स्टेज डांसर से रेप मामले में होमगार्ड सब इंस्पेक्टर, दो हवलदारों और पलवल सिविल अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव खानपुर फिरोजपुर झिरका होमगार्ड एसआई मनोज निवासी खानपुर निवासी मनोज सिंह, गांव मंढनाका निवासी हवलदार महेंद्र, पलवल सरकारी अस्पताल के डाक्टर राजेश, गांव आलदोका निवासी हवलदार अंकुर के रूप में हुई है। शहर थाना इंचार्ज जय भगवान ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि होमगार्ड सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक रेप किया। वह एक केस के सिलसिले में थाने गई थी। वहां एक पुलिसकर्मी ने उसे मनोज से मिलवाया। मनोज ने मदद करने के लिए एक होटल में बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिला...