शामली, अगस्त 27 -- यूपी के शामली में ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारे गए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद गोगी गैंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अब सिंगर भूपेंद्र ढींगरा के एकाउंट से इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। करीब आठ सेकेंड के इस वीडियो को सिंगर भूपेंद्र ढींगरा नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। वीडियो में वह अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस भी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर एक के एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब भूपेंद्र ढींगरा के इंस्टाग्राम पर आठ सेकंड के वीडियो ने मामले को ...