हरियाखेड़ा जंगल में चोरों ने खंगाले नलकूप
बागपत, जून 22 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव जंगल में बीती रात चोरों ने आधा दर्जन किसानों के नलकुपों को निशाना बनाया। चोर नकलूपों से हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव जंगल में बीती रात चोरों ने सतपाल, वीरेंद्र, जगशरण, बलेशर, अशोक और सुखबीर के नलकूपों को निशाना बनाकर वहां से हजारों रुपये कीमत के कटआउट, तार, स्टार्टर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह के समय जब किसान खेतों पर पहुंचे, तो उन्हे घटना का पता चला। पीड़ित किसानों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। यह भी पढ़ें- आधा दर्जन से अधिक नलकूपों के उपकरण चोरी पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.