हापुड़, मई 30 -- हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड की 76 वीं बैठक मेरठ में मंडालयुक्त की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरिपुर योजना के लिए अतिरिक्त भूमि खरीदने और पूरी परियोजना को शासन से स्वीकृत कराने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस प्रस्ताव के पास होने से हरिपुर योजना के तहत तेजी से कार्य होगा। इसके अलावा बैठक में विकास से जुड़े अनेक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई है।

बैठक के अन्य प्रस्ताव बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत मेडिकल कालेज व चिकित्सालय आदि शिक्षण संस्थाओं के लिए रामा एजूकेशनल सोसाइटी द्वारा क्रय की गई भूमि के भू उपयोग परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पास हो गया। धौलाना तहसील के ग्राम खेड़ा में भू उपयोग ट्रांसपोर्ट नगर से औद्योगिक भू उपयोग में परिवर्तित किए जाने का प्रस्ताव पास कि...