विकासनगर, मार्च 25 -- खत अठगांव के टिपऊ गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अपने आराध्य शिलगूर बिजट महाराज के देव चिन्हों व देव पालकी को हरिद्वार और यमुना घाट में शाही स्नान कराया। बारह साल बाद स्नान कराने के बाद उन्हें टिपऊ के लिए वापस प्रस्थान किया। शाही स्नान के बाद टिपऊ गांव लौट रही देव पालकियों के हरिपुर, कालसी, काली माता मंन्दिर, जोहड़ी, चापनू, साहिया, कोठा तारली, पंजिटीलानी मे जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाराज के दर्शन के किए। टिपऊ पहुंचने पर पूजा अर्चना के बाद देव पालकियों को तीन माह के लिए फलदार पेड़ पर प्रवास के लिए रखा गया। 22 जून को टिपऊ गांव मंन्दिर से ग्रामीण शिलगूर विजट महाराज को लेकर हिमाचल प्रदेश के चूड़धार में शाही स्नान के लिए रवाना होंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...