बेगुसराय, मई 22 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिपुर कादराबाद में शुक्रवार को स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ सड़ा हुआ अंडा खिलाने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय मुखिया अजित कुमार चौधरी ने कहा कि स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद वार्ड संख्या-2 के तीन-चार बच्चे घर पहुंचने के बाद अचानक उल्टी करने लगे थे। बच्चों ने अपने अभिभावक से स्कूल में सड़ा हुआ अंडा खिलाए जाने की शिकायत की। इसी बात पर अभिभावकों का गुस्सा भड़क उठा। मिड डे मील खाने से जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी उन्हें स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।

ग्रामीणों का हंगामा इधर, इस बात की खबर गांव में फैलते ही स्कूल प्रांगण में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अभिभावक क्रांति देवी, मुन्नी देवी, त्रिवेणी पासवान आदि ने कहा कि स्कू...