चंदौली, मई 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को हुगली जिले के हरिपाल विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। हरिपाल विधानसभा भाजपा के झोली में पहुंचते ही बीते सोमवार की रात नगर के लोगों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया।भाजपा संगठन के निर्देश पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान हरिपाल विधान सभा का प्रभारी बनाया गया था। बीते सोमवार मतगणना के दौरान हरिपाल विधानसभा के प्रत्याशी को 5960 मतों से विजई घोषित किया गया। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने टेलिफोनिक वार्ता कर मुगलसराय विधायक...