हरिपदी गंगा किनारे सौंदर्यीकरण को पहली किश्त 7.55 करोड़ मिली
आगरा, जून 18 -- तीर्थ नगरी सोरों में हरिपदी गंगा किनारे सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए शासन ने पहली किश्त के रूप में सात करोड़ 55 लाख रुपए स्वीकृत कर दी है। शासन ने कार्यदायी संस्था के रूप में सीएंडडीएस का चयन किया है। पर्यटन विभाग के अनुसार कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने सौंदर्यीकरण के कार्य जून माह में शुरू ही शुरू करने की बात कही है। अलीगढ़ के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने हरिपदी किनारे सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सौंदर्यीकरण के कार्यों को वित्तीय स्वीकृति के बाद पहली किश्त के रूप में सात करोड़ 55 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है। सीएंड डीएस के द्वारा सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इनमें हरिपदी गंगा किनारे प्रकाश व्यवस्था के लिए 50 अधिक मनमोहक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.