जमशेदपुर, मार्च 8 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के मूकरुडीह गांव में सोलहआना कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के पहले दिन रविवार को जमशेदपुर के समाजसेवी आस्तिक महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली कामना की। पूर्व पार्षद स्वपन कुमार महतो ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों से आईं 7 मंडलियां कीर्तन की प्रस्तुति दे रही हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को धुलौट के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा।अ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.