घाटशिला, मार्च 30 -- पोटका,संवाददाता।  राधा-गोविंद कीर्तन समिति, सरमोंदा की ओर से 16-प्रहर हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। संकीर्तन में समाजसेवी सोमेन मंडल, चित्तरंजन दास, सतीश सरदार और साहित्यकार सुनील कुमार डे  उपस्थित थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भक्ति और मुक्ति का सरल मार्ग है। कलियुग में हरि नाम के स्मरण से ही मनुष्य पापों से मुक्ति पा सकता है। साथ ही गांव में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने के उद्देश्य से इस आयोजन का विशेष महत्व है। हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में बादल दास, स्वप्न डे, अशोक दास, दिलीप मंडल, झूलन मंडल, पंकज मंडल, अजीत दास एवं मंटू दास सक्रिय रहे।  संकीर्तन कार्यक्रम में शिव शंकर संकीर्तन सम्प्रदाय,पोड़ा भालकी,बंगालीवासा बालिका संकीर्तन, काटीजुड़ी संकीर्त...