पूर्णिया, मार्च 23 -- अमौर, एक संवाददाता।अमौर प्रखंड क्षेत्र के डहुआ बाड़ी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन को लेकर रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 22 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कनकई नदी पहुंचीं, जहां उन्होंने कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान हरे राम-हरे कृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए संकीर्तन स्थल पर पहुंची, जहां पंडित जमुना झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां चारों ओर धार्मिक झं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.