जामताड़ा, अप्रैल 10 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। नाला प्रखंड के खैरा गांव स्थित हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन गुरुवार को मंगलध्वनि और जयकारों के बीच श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा और दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। जिसके बाद लगातार 24 प्रहर तक हरिनाम संकीर्तन चलता रहा। समापन दिवस पर विशेष कीर्तन, भजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर हरे राम, हरे कृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा। जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। वहीं आयोजन का मुख्य आकर्षण कोलकाता की प्रसिद्ध कीर्तनिया सुमोना हलदार रहीं। उन्होंने अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.