मुजफ्फर नगर, मई 22 -- पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हरी नगर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन की रात्रि में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से मौत हो गई है। युवक मजदूरी का काम करता था।बुधवार की रात्रि ग्राम हरि नगर निवासी 35 वर्षीय अर्जुन अपनी बाइक से पुरकाजी की ओर जा रहा था। जैसे ही नहर पटरी के नजदीक पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जबरदस्त टक्कर लग गई, जिसमें अर्जुन घायल हो गया। घायल अर्जुन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरुवार को अर्जुन की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जहां पोस्टमार्टम के बाद अर्जुन को उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया मृतक की पत्नी ललिता का रो रो कर बुरा हाल है तथा मृतक अपने पीछे 10 वर्षीय पुत...