हरिनगर-भैरोगंज के बीच 5 अगस्त को सात घंटे बंद रहेगा परिचालन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर मंडल के नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड के हरिनगर और भैरोगंज स्टेशन के बीच स्थित मसान नदी के पुल संख्या 322 की अप लाइन में पांच अगस्त को कट एंड कनेक्शन का काम होगा। इसको लेकर सात घंटे का ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक रहेगा। रेलवे का कहना है कि पुल की सुरक्षा की दृष्टि से यह काम जरूरी है।रेलवे की ओर से बताया कि इस ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इससे चार एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन संख्या 04013 लौकाहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल लौकाहा बाजार से 2 घंटे देरी से खुलेगी। वहीं, 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से 60 मिनट देरी से चलेगी। इसके अलावा, 19726 दरभंगा-खुर्जा पैसेंजर और 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस रक्सौल व नरकटियागंज के बीच 45-45 मिनट तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.