अलीगढ़, जुलाई 7 -- जट्टारी, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के पास रियल एस्टेट के नाम पर निवेश कराने वाली नामी कंपनी हरिधारा ग्रुप एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। कंपनी पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी, विश्वासघात और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित अनिल भार्गव ने टप्पल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित अनिल भार्गव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2013 में हरिधारा ग्रुप ने 'आर्च विलेज शाहपुरा' नाम से एक टाउनशिप प्रोजेक्ट का झांसा देकर उनसे 100 गज और 50 गज के प्लॉट के लिए 1,11,500 रुपये का भुगतान लिया था। कुछ वर्षों बाद, बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी ने प्रोजेक्ट रद्द कर दिया। जब पीड़ित ने अपने रिफंड की मांग की तो उसे टाल दिया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: फर्जी प्लाट दिखाकर सिपाही से 10.50 लाख ठगे कंपन...