हरिद्वार, जनवरी 8 -- धर्मनगरी हरिद्वार में 2027 में कुंभ का आयोजन होना है। इससे पहले प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच आस्था का प्रमुख केंद्र हरकी पैड़ी एक नई बहस के केंद्र में आ गया है। घाट क्षेत्र में दुकान और ठेली लगाने वालों की पहचान की जांच शुरू होने के बाद माहौल गर्मा गया है। घाट किनारे कारोबार कर रहे लोगों से आधार कार्ड दिखाने को कहा जा रहा है और यह परखा जा रहा है कि कहीं कोई गैर-हिंदू घाट क्षेत्र में व्यापार तो नहीं कर रहा। संतों की शिकायत है कि गैर हिंदुओं के होने से घाट अपवित्र हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अभियान श्रीगंगा सभा की पहल पर शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए घाटों की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। श्री गंगा सभा से जुड़े लोग इसे स्वैच्छिक जांच ब...