बलरामपुर, जुलाई 30 -- उतरौला, संवाददाता। हरिद्वार से दर्शन कर गुरुवार को लौटे एक श्रद्धालु की बस में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से आ रही निजी बस गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उतरौला पहुंची। इसी दौरान बस में सवार एक यात्री बेहोशी की हालत में पाया गया। सहयात्रियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए उतरौला सीएचसी ले गई। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रवीन्द्र कुमार पुत्र बांकेलाल निवासी बढ़नी चाफा लोनियनडीह थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर के रूप मे...