कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी कार लोहकट गांव के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बचे। कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। कार सवार सभी लोग हरिद्वार से दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के बागरेड़ का खेड़ा निवासी बबलू पुत्र अरला अपनी कार से परिवार के साथ हरिद्वार पूजन करने गया था। शनिवार को वह लोग वापस घर लौट रहे थे। कौशांबी कोतवाली क्षेत्र के लोहकट गांव के समीप अचानक अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। घटना के बाद कार सवारों की चीख-पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कार में बबलू के साथ उसकी बहन पतना, रूपसी, प्रोडन (बबलू की बहू), पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.