रुडकी, अगस्त 9 -- हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे तीन शिवभक्त रविवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा कोर कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों को चोटें आईं। इनमें एक घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया, जबकि दो अन्य का दूसरे अस्पताल में उपचार कराया गया। दिल्ली के भजनपुरा निवासी भूपेंद्र अपने भाई और बेटे के साथ बाइक से हरिद्वार गए थे। रविवार सुबह वह गंगाजल लेकर दिल्ली वापस लौट रहे थे। कोर कॉलेज के पास पहुंचने पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग हादसों में 18 कांवड़िए घायल टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर परिजन और आसपास के लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। भूपेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जह...