हापुड़, फरवरी 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। हरिद्वारा से दंडवत यात्रा कर पैतृक गांव में पहुंचे युवक का सर्वसमाज के लोगों ने जोरदार अभिनंदन किया, जिसके बाद युवक दंडवत यात्रा करते हुए पौराणिक आहार मंदिर में जलाभिषेक करने को रवाना हो गया। गढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ का रवि कुमार हरिद्वार गंगा से जल भरकर दंडवत यात्रा करते हुए 21 दिन बाद अपने पैतृक गांव में पहुंचा। जिसके रास्ते में पलवाड़ा समेत कई गांवों में सर्वसमाज के लोगों ने जोरदार ढंग में अभिनंदन किया। रवि ने बताया कि उसका भांजा भव्य कुमार कोमा की असाध्य बीमारी से पीडि़त चल रहा था, जिससे मुक्ति के लिए उसने हरिद्वार गंगा से जल लेकर दंडवत यात्रा करने का संकल्प लिया था। बीमार भांजे स्वस्थ्य होने पर वह अपना संकल्प पूरा करने के लिए हरिद्वार को रवाना हुआ था, जहां से गंगा जल लेकर वह 21 वें दिन पैतृक गां...